देश की खबरें | महाराष्ट्र: चाकू से हमला कर व्यक्ति को घायल करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 30 वर्षीय व्यक्ति को चाकू से हमला कर घायल करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Corona

ठाणे, 26 मई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 30 वर्षीय व्यक्ति को चाकू से हमला कर घायल करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पीड़ित पर गोली भी चलाई गई।

उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई।

राबोड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र शिरतोबे ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद मंजूर पेशे से चालक है और आरोपी उसकी पहचान वाले ही हैं।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को तड़के मंजूर अपने घर के पास दोस्तों से बातें कर रहा था। उसी दौरान आरोपी शब्बीर अब्दुल गौस और मोहन मल्लेश वहां आये और किसी बात को लेकर इनके बीच कहासुनी हो गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित के पेट में घूंसा मारा और फिर चाकू से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद शब्बीर ने रिवॉल्वर निकाल कर बट से मंजूर पर हमला किया और गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और घायल को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित चाकू के हमले में घायल हो गया लेकिन उसे गोली नहीं लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू