देश की खबरें | महाराष्ट्र: महिला मजदूर को पीटने और बलात्कार के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना जिले में 21 वर्षीय एक युवती के साथ बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जालना, 27 अगस्त महाराष्ट्र के जालना जिले में 21 वर्षीय एक युवती के साथ बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को जालना तहसील के एक गांव में घटी।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 1,840 नए केस पाए, 22 की मौत: 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह एक बंटाईदार किसान के खेत में काम कर रही थी तभी उसका बलात्कार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बंटाईदार किसान और उसके चालक ने महिला को रस्सी से बांध दिया और उसके साथ बलात्कार करने से पहले उसकी पिटाई की।’’

यह भी पढ़े | Bengaluru: बीजेपी MLC ए एच विश्वनाथ ने टीपू सुल्तान Tipu Sultan को बताया माटी पुत्र, पार्टी ने बयान से झाड़ा पल्ला.

उन्होंने बताया कि बाद में महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

अधिकारी ने कहा, “पीड़िता को उसके पति ने छोड़ दिया या और वह अपनी मां के साथ रहती है। उसके तीन बच्चे हैं और एक खेत में मजदूरी करती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल