महाराष्ट्र परिवहन विभाग के कर्मचारियों को दिवाली से पहले लंबित वेतन दिया जाएगा: मंत्री अनिल परब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने सोमवार को उनका दो महीने का लंबित वेतन दिवाली से पहले देने का निर्णय लिया।

(Photo Credit: PTI/File)

मुंबई, 10 नवंबर: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (Maharashtra State Road Transport Corporation) (एमएसआरटीसी) (MSRTC) के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने सोमवार को उनका दो महीने का लंबित वेतन दिवाली से पहले देने का निर्णय लिया. एमएसआरटीसी के कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के कारण सेवाएं रद्द रहने के कारण पिछले तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया जा सका है. राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि कर्मचारियों का एक महीने का वेतन आज (सोमवार को) जारी कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा, '' दूसरे महीने के वेतन का भुगतान भी दिवाली से पहले किया जाएगा.''

इस बीच, एमएसआरटीसी कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को दावा किया कि दो कर्मचारियों ने वेतन का भुगतान नहीं होने के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया है.

यह भी पढ़े:  दिल्ली: वेतन नहीं मिलने से नाराज MCD के करीब सवा लाख कर्मचारी हड़ताल पर, सेवाएं ठप होने पर आप नेता दुर्गेश पाठक ने बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं, परब ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्मचारियों से अपील की वे आत्महत्या जैसा कोई कदम नहीं उठाएं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)