देश की खबरें | महाराष्ट्र राकांपा कार्यकर्ताओं के लिये 28 जनवरी से ‘संवाद यात्रा’ शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये 28 जनवरी से “राकांपा परिवार संवाद यात्रा” शुरू करेगी।

मुंबई, 23 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये 28 जनवरी से “राकांपा परिवार संवाद यात्रा” शुरू करेगी।

राकांपा प्रदेश में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार का हिस्सा है।

राकांपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कार्यक्रम के पहले चरण की शुरुआत गढ़चिरौली जिले के अहेरी से होगी।

उन्होंने कहा, “पहला चरण 17 दिनों तक चलेगा और इसमें नासिक को छोड़कर विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र के 14 जिलों के 82 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। इसमें 10 जनसभाओं के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की 135 सभाएं होंगी।”

यात्रा के दौरान सड़क मार्ग से करीब 3000 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा और यात्रा में इन क्षेत्रों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह इन सभी क्षेत्रों की यात्रा करेंगे।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत 20 फरवरी से होगी जिसमें मराठवाड़ा क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक मार्च को शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के बजट सत्र के बाद यह कवायद फिर शुरू की जाएगी।

पाटिल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते रहना है। इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में शिवसेना व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय सुनिश्चित करना भी है।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के साथ ही एमवीए गठबंधन को भी मजबूती देने का है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\