देश की खबरें | महाराष्ट्र : चंद्रपुर में बाघ के हमले से व्यक्ति की जान गई, साल भर में ऐसी 16वीं मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में जंगल में बांस एकत्र करने गए एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महाराष्ट्र वन विकास निगम (एफडीसीएम) के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

चंद्रपुर, 28 जून महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में जंगल में बांस एकत्र करने गए एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महाराष्ट्र वन विकास निगम (एफडीसीएम) के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एफडीसीएम के संभागीय प्रबंधक नवकिशोर रेड्डी ने कहा कि जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर गोंडपिपरी तहसील के तोहागांव वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कम्पार्टमेंट संख्या-26 में शनिवार शाम को यह घटना हुई।

यह भी पढ़े | रामपुर: तिलक कॉलोनी एरिया में लगी भीषण आग, घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद : 28 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दिनकर थेंगरे (55) के रूप में हुई।

अधिकारी ने कहा कि 25,000 रुपये अग्रिम राशि दे दी गई है और सरकारी नियमों के तहत परिजन को मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच 29 जून 2020 से रेलवे शुरू कर रहा है स्पेशल ट्रेन की तत्काल बुकिंग सेवा.

रेड्डी ने कहा, '' बाघ को पकड़ने के लिए कैमरे वाले छह पिंजरे लगाए गए हैं।''

अधिकारियों ने कहा कि चंद्रपुर जिले में इस वर्ष यह 16वीं ऐसी घटना है, जिसमें बाघ के हमले में व्यक्ति की मौत हुई है।

16 मामलों में बाघ के हमले में मौत हुई जबकि एक मामले में तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट