देश की खबरें | महाराष्ट्र : किशोरी का पीछा करने वाले युवक ने उसके पिता की चाकू घोंपकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक युवक ने अपने पूर्व किरायेदार की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नागपुर, 31 जुलाई महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक युवक ने अपने पूर्व किरायेदार की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किरायेदार ने अपनी 16 वर्षीय बेटी का पीछा करने पर युवक को डांटा था।

अधिकारी के मुताबिक, बलराम पांडे (20) नाम के आरोपी के घर में नारायण प्रसाद द्विवेदी (35) पिछले 10 वर्षों से किराये पर रह रहे थे। द्विवेदी रेलवे स्टेशन पर एक फूड स्टॉल के संचालक थे।

उन्होंने बताया, ‘‘पांडे लगातार द्विवेदी की 16 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा था। किशोरी द्वारा अपनी मां से इस बारे में शिकायत किए जाने के बाद द्विवेदी ने पांडे को चेतावनी दी। किशोरी के पिता ने इसलिए मामला दर्ज नहीं कराया कि आरोपी के पिता ने वादा किया कि वह आगे ऐसी हरकतें नहीं करेगा।’’

अधिकारी के अनुसार, ‘‘हालांकि, उसने (युवक ने) किशोरी को परेशान करना जारी रखा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘28 जुलाई को जब किशोरी का परिवार किसी अन्य स्थान पर किराये का मकान लेकर रहने जा रहा था, तब युवक ने उसे ऐसा करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। हालांकि, द्विवेदी ने पांडे का मकान खाली कर दिया और वह रविवार शाम रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी आरोपी ने उन्हें एक स्थान पर रोका और चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी।’’

गिट्टिखदान पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पांडे को कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ हत्या और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\