देश की खबरें | महाराष्ट्र: भीड़ के देखते-देखते महिला ने समुद्र में कूदकर दी जान, पुलिस के बचाव अभियान ने जीता दिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मरीन ड्राइव मार्ग से समुद्र में कूदकर 43 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या कर ली। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने महिला को बचाने के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि कुछ लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया।

मुंबई, 13 मई मरीन ड्राइव मार्ग से समुद्र में कूदकर 43 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या कर ली। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने महिला को बचाने के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि कुछ लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि महिला ने सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय समुद्र में छलांग लगाई, जब लहरें उफान पर थीं।

मरीन ड्राइव मार्ग पर समुद्र तल की गहराई अलग-अलग है।

महिला ने जब समुद्र में छलांग लगाई तो उस समय मौके पर काफी भीड़ थी, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। हालांकि, यातायात पुलिस के कांस्टेबल सुरेश भीकाजी गोसावी ने महिला को बचाने के लिए छलांग लगा दी।

महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

गोसावी ने अपने सहयोगी की मदद से महिला को पानी से बाहर निकाला और ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (सीपीआर) देने की कोशिश की। महिला के शरीर में काफी समुद्री पानी चला गया था।

अधिकारी ने कहा, “महिला के पेट से लगभग चार लीटर पानी निकालने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।”

पुलिस मृतक महिला के परिवार के सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल गोसावी को उनके साहसिक कार्य के लिए 5,000 रुपये का इनाम दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\