देश की खबरें | महाराष्ट्र: पालघर में किशोर ने की मां की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में 17 वर्षीय एक लड़के ने अपनी मां को अपने मोबाइल फोन से किसी को मैसेज करते देख उसकी कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पालघर, 22 अगस्त महाराष्ट्र के पालघर जिले में 17 वर्षीय एक लड़के ने अपनी मां को अपने मोबाइल फोन से किसी को मैसेज करते देख उसकी कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को वसई बस्ती के पैरोल इलाके में हुई।

मांडवी पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक कांबले ने बताया कि लड़के को अपनी मां सोनाली गोगरा (35) के चरित्र पर संदेह था और इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे।

अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात जब लड़का खाना खा रहा था तो उसने देखा कि उसकी मां मोबाइल फोन पर किसी को मैसेज कर रही है। लड़का नाराज हो गया। उसने एक कुल्हाड़ी निकाली और उससे अपनी मां पर कथित तौर पर वार कर दिया।

उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई तब परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं थे।

गंभीर रूप से घायल महिला को भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला