देश की खबरें | महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवाड़ में काला जादू करने के आरोप में स्वयंभू बाबा गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में काला जादू करने के आरोप में 29 वर्षीय एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 28 जून महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में काला जादू करने के आरोप में 29 वर्षीय एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रसाद भीमराव तामदार का बावधन क्षेत्र में एक आश्रम है और वह ज्योतिषीय एवं आध्यात्मिक समाधान देने का दावा करता था।

पुलिस के अनुसार, तामदार अपने अनुयायियों से एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कराता था और इस ऐप के जरिए वह उनके फोन की निजी जानकारियों तक पहुंच बना लेता था।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद वह उन्हें यौनकर्मियों समेत महिलाओं के साथ संबंध बनाने को कहता था और इन गतिविधियों को गुप्त रूप से अपने मोबाइल पर देखता था।

पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी लोगों को यह कहकर फंसाता था कि वह उनके जीवन की समस्याओं का समाधान करेगा और जब लोग भरोसा कर लेते, तब वह ऐप डाउनलोड कराकर उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को अब तक आरोपी के खिलाफ चार शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें