देश की खबरें | महाराष्ट्र: सामाजिक बहिष्कार का आदेश देने के आरोप में पंचायत के छह सदस्य गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक परिवार के सामाजिक बहिष्कार का आदेश देने के आरोप में एक जाति की पंचायत के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुणे, छह दिसंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक परिवार के सामाजिक बहिष्कार का आदेश देने के आरोप में एक जाति की पंचायत के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पीड़ित परिवार ने कथित तौर पर कंजरभाट समुदाय की पंचायत को संपत्ति विवाद में हस्तेक्षप किए जाने से रोक दिया था।
यह भी पढ़े | बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- कोरोना के गलत प्रबंधन के चलते हारे ट्रंप, पीएम मोदी ने लिए सही फैसले.
पुणे जिले की सासवड तालुका में कंजरभाट समुदाय की महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है और जाट पंचायत की ओर से साल भर के लिए उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने के आदेश दिए जाने का आरोप लगाया है। यह आदेश पिछले महीने दिया गया था।
सासवड पुलिस थाने के अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, '' शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसके पिता की मौत के बाद उसकी मां और एक अन्य महिला के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। दूसरी महिला के शिकायतकर्ता के पिता से संबंध थे।''
यह भी पढ़े | गोवा के DGP मुकेश कुमार मीणा का बड़ा बयान, कहा- कोरोना की वैक्सीन आने पर ब्लैक मार्केटिंग का है खतरा.
उन्होंने कहा कि मामला जाति पंचायत में पहुंचा लेकिन शिकायतकर्ता और उसकी मां ने पंचायत के सामने पेश होने से इंकार कर दिया।
अधिकारी ने कहा, '' शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सामाजिक बहिष्कार का फैसला तीन नवंबर को लिया गया। पंचायत ने इस बहिष्कार को वापस लेने के ऐवज में परिवार से एक लाख रुपये, पांच बकरी और पांच शराब की बोतलें देने का आदेश दिया।''
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने 'पीटीआई-' से कहा कि पंचायत के छह पंचों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)