देश की खबरें | महाराष्ट्र : फर्जी नोट रखने के जुर्म में एक व्यक्ति को सात साल का कठोर कारावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक अदालत ने 1.75 लाख रुपये मूल्य के फर्जी नोट रखने के जुर्म में एक व्यक्ति को सात साल की कठोर सजा सुनायी है।

ठाणे (महाराष्ट्र), नौ अगस्त महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक अदालत ने 1.75 लाख रुपये मूल्य के फर्जी नोट रखने के जुर्म में एक व्यक्ति को सात साल की कठोर सजा सुनायी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए एन सिरसिकर ने दो अगस्त को दिए आदेश में दोषी मोहम्मद बाबर सिराजुल अली (27) पर 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

इस आदेश की प्रति बुधवार को उपलब्ध हुई है।

अभियोजन ने अदालत को बताया कि 29 दिसंबर 2017 को आरोपी के पास 1.75 लाख रुपये मूल्य के फर्जी नोट पाए गए थे और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

अदालत को बताया कि उसे महबूब जलाउद्दीन शेख और आलम जलाउद्दीन शेख नामक व्यक्तियों से ये नोट मिले थे जो फरार हैं।

अदालत ने आदेश दिया कि अभियुक्त द्वारा जेल में अभी तक बितायी गयी अवधि को सजा में शामिल किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\