देश की खबरें | महाराष्ट्र : सहकर्मी की हत्या के आरोप में सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई के तुरभे एमआईडीसी इलाके में स्थित एक कंपनी के 37 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को अपने सहकर्मी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ठाणे (महाराष्ट्र), 27 फरवरी नवी मुंबई के तुरभे एमआईडीसी इलाके में स्थित एक कंपनी के 37 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को अपने सहकर्मी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

वशी के पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगडे ने शनिवार को बताया कि विनोद पाटिल (48) का शव 12 फरवरी को कंपनी परिसर के भीतर से मिला था। इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

उन्होंने बताया, ‘‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि पाटिल की हत्या ठोस और बिना धार वाले वस्तु से हमला करके की गई है और उसके कपाल पर जख्म हैं।’’

जांच में पता चला कि पाटिल को शराब पीने की आदत थी और वह अकसर कमरे को गंदा कर देता था जिससे कमरे में साथ रहने वाला भानुसिंह तोमर (आरोपी) नाराज रहता था।

अधिकारी ने बताया कि इसी कारण तोमर ने पाटिल की हत्या की योजना बनायी और वारदात को अंजाम दिया।

उसके खिलाफ भादंसं की धारा 302 (हत्या) में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें