देश की खबरें | महाराष्ट्र: बालू खनन की अवैध इकाई में छापेमारी, 17 नौकाएं नष्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में बालू खनन की एक अवैध इकाई में सोमवार को छापा मारा और भीमा नदी घाटी से बालू निकालने में शामिल 17 नौकाओं को नष्ट कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 16 नवंबर पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में बालू खनन की एक अवैध इकाई में सोमवार को छापा मारा और भीमा नदी घाटी से बालू निकालने में शामिल 17 नौकाओं को नष्ट कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक राहुल दास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दौंड तहसील के शिरपुर गांव के निकट भीमा नदी घाटी में एक अवैध बालू खनन इकाई संचालित कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Nitish Kumar Govt Sworn In: नीतीश कुमार ने सीएम के रूप में 7वीं बार ली शपथ, JDU,BJP के साथ जीतन मांझी की पार्टी हम से उनके बेटे और VIP के मुकेश सहनी बने मंत्री.

उन्होंने बताया कि जानकारी के आधार पर छापा मारा गया और 30 ब्रास बालू एवं 17 नौकाएं जब्त की गईं। इस बालू की कीमत दो करोड़ 36 लाख रुपए है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान इकाई में काम कर रहे करीब 11 लोग घटनास्थल से फरार हो गए।

यह भी पढ़े | नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पीएम मोदी ने दी बधाई: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने खुदाई के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीन चला रहे चालक को हिरासत में ले लिया है।’’

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की मदद से सभी जब्त नौकाओं को नष्ट कर दिया गया और बालू के अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें