देश की खबरें | महाराष्ट्र: स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़ की शिकायत नहीं करने पर प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10 वर्षीय लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने की घटना के बारे में पुलिस को सूचना नहीं देने के आरोप में एक निजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, पांच दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10 वर्षीय लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने की घटना के बारे में पुलिस को सूचना नहीं देने के आरोप में एक निजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की सुबह मुंब्रा इलाके में स्थित स्कूल की है।

मुंब्रा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पांचवीं की छात्रा जब अपनी कक्षा में अकेली थी, तभी ‘शॉर्ट्स’ और नीली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति वहां आया तथा उसने बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ और अन्य आपत्तिजनक हरकतें कीं।

डरी हुई लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से चला गया।

अधिकारी ने बताया कि शोरगुल सुनकर प्रधानाध्यापिका वहां आईं और उनके पूछने पर पीड़िता ने उन्हें घटना की जानकारी दी।

प्राथमिकी के अनुसार, प्रधानाध्यापिका को बाद में आरोपी से बात करते हुए देखा गया, जिसने उन्हें कथित तौर पर बताया कि वह लड़की को स्कूल छोड़ने आया था।

लड़की ने घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया और उन्होंने उस व्यक्ति तथा स्कूल की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रधानाध्यापिका को घटना की सूचना पुलिस को न देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उसकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू