देश की खबरें | महाराष्ट्र: पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में ट्रक चालक को बरी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने शादी का वादा करके एक नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में एक व्यक्ति को बरी कर दिया।

ठाणे, सात सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने शादी का वादा करके एक नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में एक व्यक्ति को बरी कर दिया।

विशेष पॉक्सो न्यायाधीश डीएस देशमुख ने ट्रक चालक अब्दुल इकबाल कुरेशी को एक सितंबर के अपने आदेश में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया, जिसका विवरण बृहस्पतिवार को उपलब्ध कराया गया।

उत्तन सागरी पुलिस थाने में 10 सितंबर 2016 को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उसने नाबालिग से दोस्ती बढ़ाने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

प्राथमिकी के अनुसार, जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसे और उसके परिजनों को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।

सात सितंबर, 2016 को कुरेशी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। उस समय पीड़िता आठ माह की गर्भवती थी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बार-बार दुष्कर्म करने और अन्य अपराधों के लिए उस पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज