देश की खबरें | महाराष्ट्रः ओवल मैदान 26 फरवरी से बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के मामलों में इजाफे के चलते मुबई नगर निकाय ने शुक्रवार से ऐतिहासिक ओवल मैदान को बंद करने का निर्णय लिया है।
मुंबई, 25 फरवरी कोविड-19 के मामलों में इजाफे के चलते मुबई नगर निकाय ने शुक्रवार से ऐतिहासिक ओवल मैदान को बंद करने का निर्णय लिया है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि अगले आदेशों से यहां खेल एवं अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी।
बीएमसी के ए वार्ड की उप नगर आयुक्त चंदा जाधव ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमले ऐहतियात के तौर पर मैदान को अगले आदेशों तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
चर्चगेट इलाके में स्थित ओवल मैदान में क्रिकेट और फुटबाल मैचों का खूब आयोजन होता है और सप्ताह के अंतिम दिनों में यहां बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जुटते हैं।
मैदान पर रोज बड़ी संख्या में लोग घूमने और दौड़ लगाने आते हैं।
मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 1167 नए मामले सामने आए। पिछले चार माह में एक दिन में कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)