देश की खबरें | महाराष्ट्र: पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चार पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 25 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चार पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 23 सितंबर को हुए हमले के मामले में रविवार को अलीबाग निवासी अनिकेत महात्रे को गिरफ्तार किया है।

उप निरीक्षक संतोष शिंदे ने बताया कि 23 सितंबर की रात करीब 10 बजे एक ट्रेलर (मालवाहक बड़ा ट्रक) न्हावा शेवा की ओर जा रहा था, तभी मनकोली नाके पर तीन लोगों ने उसे रोका और मारपीट कर चालक से 3,500 रुपये छीन लिए।

उन्होंने बताया कि दो आरोपी वाहन से कूदकर भाग गए, जबकि तीसरा आरोपी अनिकेत ट्रेलर को लेकर साकेत पुल की ओर चला गया।

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस चालक को बचाने के लिए पहुंची तो अनिकेत ने कथित तौर पर ट्रेलर में तोड़फोड़ की और कांच के टुकड़े पुलिसकर्मियों पर फेंके।

उन्होंने बताया कि इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 394 (डकैती करते समय जानबूझकर चोट पहुंचाना), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला करना) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों में मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड