देश की खबरें | महाराष्ट्र: बीड गांव में उल्कापिंड जैसी वस्तुएं गिरी, अध्ययन के लिए नमूने लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में उल्कापिंड जैसी दो वस्तुएं गिरने के बाद अनुसंधान के लिए उनका एक नमूना लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर, छह मार्च महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में उल्कापिंड जैसी दो वस्तुएं गिरने के बाद अनुसंधान के लिए उनका एक नमूना लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वडवाणी तहसील के खलवत निमगांव गांव में मंगलवार को ये वस्तुएं पाई गईं।

अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उनमें से एक पिंड यहां किसान भीकाजी अंभोरे के घर की टिन की छत को भेदकर अंदर आ गिरा।

चट्टान जैसा एक अन्य पिंड पास के खेत में मिला।

छत्रपति संभाजीनगर में एमजीएम के एपीजे अब्दुल कलाम ‘एस्ट्रोस्पेस एंड साइंस सेंटर’ के निदेशक डॉ. श्रीनिवास औंधकर ने कहा, ‘‘तहसील कार्यालय ने हमें निरीक्षण के लिए लिखा। हम मौके पर गए और हमने आगे के अध्ययन के लिए एक नमूना लिया है। पिंड का वजन लगभग 280 ग्राम है।’’

औंधकर ने कहा कि वे इसको लेकर अध्ययन करेंगे और बीड के जिलाधिकारी को एक रिपोर्ट सौंपेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव