देश की खबरें | महाराष्ट्र : सेवाग्राम रेलवे स्टेशन पर नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेवाग्राम स्टेशन पर एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 10 जुलाई महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेवाग्राम स्टेशन पर एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिशु को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बचाया।

बयान के मुताबिक आरपीएफ आरक्षी मुश्ताक शेख और योगेश लेकुरवाले ने सात जुलाई को स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर गश्त के दौरान एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

विज्ञप्ति के मुाबिक उन्हें एक बेंच के नीचे कपड़े में लिपटा हुआ चार-पांच दिन का एक बच्चा मिला। जब आरपीएफ जवानों को बच्चे के माता-पिता या किसी अभिभावक का पता नहीं चला, तो उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

इसके मुताबिक जल्द ही, चाइल्डलाइन वर्धा के प्रतिनिधि और कुछ स्थानीय लोग स्टेशन पहुंचे और बच्चे को स्वास्थ्य जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले गए।

विज्ञप्ति के मुताबिक इसके बाद, चाइल्डलाइन वर्धा के अधिकारियों ने नवजात शिशु को आगे की देखभाल के लिए अपने संरक्षण में ले लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट