देश की खबरें | महाराष्ट्र राकांपा (एसपी) प्रमुख ने प्रवक्ताओं के पैनल को भंग किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भीतर असंतोष की खबरों के बीच, पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने प्रवक्ताओं के पैनल को भंग कर दिया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 25 अप्रैल विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भीतर असंतोष की खबरों के बीच, पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने प्रवक्ताओं के पैनल को भंग कर दिया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के पास प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इसका प्रतिनिधित्व करने के लिए 22 प्रवक्ता हैं। पार्टी विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का एक घटक है।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें प्रवक्ताओं के पैनल को भंग करने के बारे में पाटिल से एक पत्र मिला है और इस कदम का कोई कारण नहीं बताया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शायद पार्टी इकाई का पुनर्गठन किया जा रहा है।’’

पिछले साल नवंबर में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से राज्य नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी बढ़ने की खबरें थीं। विधानसभा चुनावों में पार्टी को केवल 10 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था।

ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी विधायक रोहित पवार के साथ पाटिल के अच्छे संबंध नहीं हैं। पाटिल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने की भी चर्चा है। रोहित पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के पोते हैं।

हालांकि, पवार और पाटिल दोनों ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू