देश की खबरें | महाराष्ट्र : कोल्हापुर में उफनती नदी के बीच स्थित पेड़ पर अटके व्यक्ति को 12 घंटे बाद बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर एवं सांगली जिले की सीमा पर उफनती वरना नदी के बीच स्थित एक पेड़ पर फंसे 50 वर्षीय व्यक्ति को करीब 12 घंटे से अधिक समय बाद शुक्रवार सुबह बचा लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोल्हापुर (महाराष्ट्र), 28 जुलाई पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर एवं सांगली जिले की सीमा पर उफनती वरना नदी के बीच स्थित एक पेड़ पर फंसे 50 वर्षीय व्यक्ति को करीब 12 घंटे से अधिक समय बाद शुक्रवार सुबह बचा लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोल्हापुर आपदा मोचन दल (केडीआरएफ) के कर्मियों ने इस व्यक्ति को बचा लिया।

कोल्हापुर जिले में पिछले कुछ दिन से भारी वर्षा हो रही है जिसके कारण पंचगंगा ओर वरना समेत कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।

कोल्हापुर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रसाद सांकपाल ने कहा, ‘‘व्यक्ति की पहचान सांगली के शिराला में लखेवाड़ी गांव के निवासी बजरंग खामकर के रूप में हुई है। खामकर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पुल से वरना नदी का जलस्तर देखने गया था। लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया तथा पानी के तेज बहाव में बह गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह कुछ लोगों ने उसे उफनती नदी के बीच में एक पेड़ पर फंसा हुआ देखा और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया।’’

उन्होंने बताया कि व्यक्ति को बचाने के लिए तुरंत केडीआरएफ को भेजा गया।

सांकपाल ने कहा, ‘‘टीम कमांडर कृष्णा सोर्ते, सुनील कांबले, शुभम काटकर, जीवन कुबड़े, श्रवण और सोमनाथ सुतार के नेतृत्व में बचाव दल ने सुबह करीब साढ़े दस बजे बचाव नौका का इस्तेमाल करके पेड़ पर फंसे खामकर को बचा लिया।’’

अधिकारियों ने कहा कि कोल्हापुर में पंचगंगा उफान पर है और नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 41.2 फुट पर पहुंच गया है।

कोल्हापुर के जिला प्रभारी मंत्री दीपक केसरकर ने बृहस्पतिवार को कोल्हापुर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार होने की संभावना है क्योंकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी नहीं किया है और कर्नाटक के अलमाटी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू