देश की खबरें | महाराष्ट्र : अहमदनगर में पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने दो बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के एक गांव में पत्नी से झगड़ा होने के बाद गुस्साए 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को एक कुएं में फेंककर कथित रूप से उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, सात जुलाई महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के एक गांव में पत्नी से झगड़ा होने के बाद गुस्साए 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को एक कुएं में फेंककर कथित रूप से उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे करजात के अल्सुंदे गांव की है।

उन्होंने बताया कि आरोपी गोकुल क्षीरसागर का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह अपनी आठ साल की बेटी रुतुजा और चार साल के बेटे वेदांत को लेकर घर से निकल गया।

अधिकारी ने बताया कि गुस्से से आग बबूला आरोपी बच्चों को गांव के एक कुएं पर ले गया और उन्हें उसमें फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुं‍ची, लेकिन जब तक बच्चों को कुएं से बाहर निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO