देश की खबरें | महाराष्ट्र विधानपरिषद ने लोकायुक्त विधेयक को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानपरिषद ने शुक्रवार को लोकायुक्त विधेयक 2022 को मंजूरी दे दी जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार रोधी लोकायुक्त के दायरे में लाने का प्रावधान है। राज्य विधानसभा ने पिछले साल शीतकालीन सत्र के दौरान विधेयक को मंजूरी दी थी।

नागपुर, 15 दिसंबर महाराष्ट्र विधानपरिषद ने शुक्रवार को लोकायुक्त विधेयक 2022 को मंजूरी दे दी जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार रोधी लोकायुक्त के दायरे में लाने का प्रावधान है। राज्य विधानसभा ने पिछले साल शीतकालीन सत्र के दौरान विधेयक को मंजूरी दी थी।

इससे पहले यह विधेयक विधानपरिषद में पेश किया गया था, लेकिन कुछ विधायकों की आपत्ति के बाद इसे संयुक्त समिति के पास भेज दिया गया था।

समिति की कुछ सिफारिशों को विधेयक में शामिल किए जाने के बाद शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने इसे फिर उच्च सदन में पेश किया और शुक्रवार को इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने परिषद में कहा कि विधेयक का मसौदा अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की एक टीम के बीच कई बैठकों के बाद बनाया गया था।

उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के प्रावधानों को विधेयक में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद लोकपाल के दायरे में आएंगे।”

उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की नियुक्ति पारदर्शी होगी क्योंकि खोज कमेटी में मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधानपरिषद के सभापति, विधानसभा और परिषद में प्रतिपक्ष के नेता और बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शामिल होंगे।

फडणवीस ने कहा कि अगर लोकायुक्त को मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत में कोई आधार दिखाई देता है, तो वह प्रारंभिक जांच शुरू कर सकते हैं और विधानसभा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांग सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\