Maharashtra Water Shortage: पानी की किल्लत से जूझ रहा जालना गांव, महिलाएं और बच्चे पानी की तलाश में भटकने को मजबूर

बदनापुर तहसील के अंदरूनी इलाकों में जालना-भोरकरदन रोड के पास स्थित तपोवन गांव में प्राकृतिक जल स्रोत नहीं हैं और वहां लोग पेयजल की जरूरत को पूरा करने के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं.

Pixabay - ANI

बदनापुर तहसील के अंदरूनी इलाकों में जालना-भोरकरदन रोड के पास स्थित तपोवन गांव में प्राकृतिक जल स्रोत नहीं हैं और वहां लोग पेयजल की जरूरत को पूरा करने के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं.

गांव में रहने वाले लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीने में गांव में भूजल स्रोत सूख गए हैं जिसके कारण महिलाओं और बच्चों को आसपास के इलाकों से पीने का पानी लाने के लिए कम से कम दो से चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है और भीषण गर्मी में पानी लेने के लिए इन इलाकों के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं. यह भी पढ़ें : Weather Update: बिहार-बंगाल में लू का कहर! दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें जानें देशभर के मौसम का हाल

पिछले मानसून में अपर्याप्त वर्षा के कारण जिले के विभिन्न हिस्से पानी की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं. गांव में रहने वाली आम्रपाली बोर्डे ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि एक टैंकर घरेलू उपयोग के लिए रोजाना पानी की आपूर्ति करता है, लेकिन इसका रंग पीला होता है और इसे पीने एवं खाना पकाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

Share Now