देश की खबरें | महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 9518 नए मामले, 258 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 9,518 नए मामले आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3.10 लाख के पार चली गई, जबकि 258 और मरीजों ने दमतोड़ दिया। इनमें से 149 की मौत मुंबई महानगर क्षेत्र में हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 19 जुलाई महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 9,518 नए मामले आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3.10 लाख के पार चली गई, जबकि 258 और मरीजों ने दमतोड़ दिया। इनमें से 149 की मौत मुंबई महानगर क्षेत्र में हुई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,854 हो गया है।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: आईएफएस अफसर ने बनाई रामायण वाटिका, जहां मिलेंगे वाल्मीकि के बताए पेड़ पौधे.

यह पहली बार है कि नए मामलों ने एक दिन में 9,000 का आंकड़ा पार किया हो।

पुणे में भी एक दिन में सबसे ज्यादा 1812 नए मामले आए हैं, जबकि मुंबई में 1038 नए मरीज आए हैं। मुंबई में कुल मामले 1,01,388 हो गए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 135 नए मरीज पाए गए: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीमारी के कारण 258 संक्रमितों ने दमतोड़ा जिनमें से 64 मुंबई के हैं जबकि 149 मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के हैं जो तेज़ी से नए कोविड केंद्र के तौर पर उभर रहा है।

बयान में बताया गया है कि ठाणे जिले के कल्याण डोम्बिवली क्षेत्र में भी एक दिन में सबसे ज्यादा 475 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद एमएमआर के इस भाग में मामले 18,115 हो गए हैं। इसके बाद ठाणे शहर में 17,226 मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एमएमआर क्षेत्र में रविवार तक कुल मामले 1,99,835 हो गए हैं और 8,220 संक्रमितों की मौत हुई है।

पुणे के पास पिंपरी चिंचवड शहर में एक दिन में 851 नए मामले आए हैं।

बयान में बताया गया है कि नासिक शहर में 471 नए मामले आए हैं जबकि औरंगाबाद नगर में 194 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विभाग के मुताबिक, कोल्हापुर जिले में (नगरपालिका की सीमा को छोड़कर) 193 नए मामले आए हैं। सोलापुर जिले में रिकॉर्ड 226 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। वहीं पुणे जिले में 386 और जलगांव जिले में 104 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

बयान में बताया गया है कि कुल 3,906 मरीजों को दिन में अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके बाद बीमारी से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,69,569 हो गई है।

राज्य में अब 1,29,032 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। वहीं, पुष्ट मामलों की संख्या 3,10,455 है।

राज्य में बीमारी से ठीक होने की दर 54.62 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 3.82 फीसदी है।

अबतक कुल 15,64,129 लोगों की जांच की जा चुकी है।

विभाग ने बताया कि 7,54,370 लोग घर में पृथक-वास में हैं, जबकि 45,846 लोगों को पृथक केंद्रों में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\