देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के सर्वाधिक 11,147 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 11,147 नए मामले सामने आने से प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 4,11,798 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 30 जुलाई महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 11,147 नए मामले सामने आने से प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 4,11,798 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक दिन में 266 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। इससे प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,729 हो गई है।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में भीषण कार बम धमाका, दर्जनों लोगों की मौत की खबर, कई घायल: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार को संक्रमण मुक्त हुए 8,860 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,48,615 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 1,48,454 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं अबतक महाराष्ट्र में 20,70,128 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है।

यह भी पढ़े | Unlock3: दिल्ली में खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, अब खुलेंगे होटल और साप्ताहिक बाजार.

राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 60.37 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 3.58 प्रतिशत है।

वहीं मुंबई में कोविड-19 के एक दिन में 1,223 नये मामले सामने आने से मुंबई महानगर में इसके कुल मामले बढ़कर 1,13,187 हो गए। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दी।

बीएमसी ने बताया कि 53 और मरीजों की दिन में संक्रमण से मौत होने से शहर में मृतक संख्या बढ़कर 6,297 हो गई।

बीएमसी ने कहा कि बृहस्पतिवार को 1,058 मरीजों को ठीक होने के बाद असपतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे शहर में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 86,385 हो गई। मुंबई में ठीक होने की दर अब 96 प्रतिशत है।

बीएमसी ने कहा कि मुंबई में वर्तमान में 20,211 उपचाराधीन मरीज हैं, हालांकि कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1.13 लाख से अधिक हो गए हैं।

बीएमसी ने अभी तक 5.16 कोविड-19 जांच की हैं। 28 जुलाई को इसने 11 हजार से अधिक जांच की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट