देश की खबरें | सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव के लिए कार्य-योजना बनाएगी महाराष्ट्र सरकार: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राज्य भर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव और मरम्मत के लिए जल्द एक कार्य-योजना तैयार की जाएगी क्योंकि उचित रखरखाव के अभाव में कई कैमरे काम नहीं कर रहे हैं।

मुंबई, 15 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राज्य भर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव और मरम्मत के लिए जल्द एक कार्य-योजना तैयार की जाएगी क्योंकि उचित रखरखाव के अभाव में कई कैमरे काम नहीं कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रशांत ठाकुर द्वारा विधानसभा में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते देते हुए फडणवीस ने स्वीकार किया कि कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

विधायक भास्कर जाधव ने भी इस मुद्दे पर एक पूरक प्रश्न उठाया।

मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य के विभिन्न हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं पर अपर्याप्त रखरखाव के कारण वो अक्सर बंद पड़ जाते है। जल्द एक व्यापक कार्य-योजना बनाकर इन कैमरों को कहां लगाना है और कैसे इनका रखरखाव करना है यह तय किया जाएगा। इनकी दुरुस्ती और रखरखाव के लिए एक एकीकृत एजेंसी ज़िम्मेदार होगी।"

उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य पूरे महाराष्ट्र में सीसीटीवी निगरानी प्रणालियों की दीर्घकालिक कार्यक्षमता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

मुख्य प्रश्न रायगढ़ में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर पूछा गया था।

फडणवीस ने कहा कि जिले में 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिनमें से 79 काम नहीं कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज