देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार अगले सत्र में दिशा विधेयक पारित कराएगी: देशमुख
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात अक्टूबर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को ‘‘बड़ा’’ सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए दिशा विधेयक को विधानमंडल के अगले सत्र में पारित कराएगी।

एक आधिकारिक बयान में देशमुख के हवाले से कहा गया कि इस संबंध में मसौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है और सरकार महिलाओं और मुद्दे पर विशेषज्ञों से और सुझावों को इसमें शामिल करेगी।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: कुलभूषण जाधव को फांसी देकर गिलगिट का चुनाव जीतना चाहते हैं इमरान और आर्मी चीफ बाजवा!.

इसमें कहा गया है कि देशमुख ने यह टिप्पणी यहां मंगलवार को सह्याद्री गेस्ट हाउस में महिला नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान कही।

इस बैठक में गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल और शंभुराज देसाई, राकांपा सांसद सुप्रिया सुले, शिवसेना विधायक मनीषा कयांदे और अन्य शामिल थे।

यह भी पढ़े | मुंबईः 1 महीने जेल में बिताने के बाद भायखला जेल से रिहा हुईं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया कि राज्य विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने एक डिजिटल मंच के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

बयान में देशमुख के हवाले से कहा गया है, ‘‘माताओं और बहनों के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है। इसके मसौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है। माताओं, बहनों और विशेषज्ञों के अधिक सुझावों को इसमें शामिल किया जाएगा। सरकार विधानमंडल के अगले सत्र में दिशा विधेयक पारित कराएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)