देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने वार्ड परिसीमन आदेश के साथ 29 नगर निकायों के चुनाव का मंच तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सहित महाराष्ट्र भर के 29 नगर निगमों के लिए काफी समय से लंबित चुनाव कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने वार्ड की सीमाओं को अंतिम रूप देने के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

मुंबई, 11 जून बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सहित महाराष्ट्र भर के 29 नगर निगमों के लिए काफी समय से लंबित चुनाव कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने वार्ड की सीमाओं को अंतिम रूप देने के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार, बीएमसी के लिए चुने जाने वाले पार्षदों की संख्या 227 तक सीमित कर दी गई है। मुंबई के प्रत्येक वार्ड से एक पार्षद चुना जाएगा।

इसके विपरीत अन्य नगर निगमों में हर वार्ड से चार पार्षद चुने जाएंगे, लेकिन यह संख्या तीन से पांच के बीच भी हो सकती है।

वार्ड परिसीमन प्रक्रिया राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) की मंजूरी के साथ आगे बढ़ेगी। मुंबई के लिए बीएमसी के आयुक्त को मसौदा परिसीमन योजना तैयार करने का काम सौंपा गया है।

अधिसूचना में निर्देश दिया गया है कि 2011 की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी को प्रति वार्ड औसत जनसंख्या निर्धारित करने के लिए पार्षदों की संख्या से विभाजित किया जाएगा।

मसौदे को अंतिम रूप देने से पहले, नगर निकाय को जनता की आपत्तियों और सुझावों पर विचार करना चाहिए। अंतिम योजना, एक बार संशोधित होने के बाद, अनुमोदन के लिए राज्य चुनाव आयोग को प्रस्तुत की जाएगी और बाद में नगर निकाय के आयुक्त द्वारा प्रकाशित की जाएगी।

आगामी चुनाव महाराष्ट्र में 2022 से बदले राजनीतिक समीकरण के संदर्भ में होंगे। मुख्य चुनावी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राकांपा के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी गठबंधन ‘महा विकास आघाडी’ के बीच होने की उम्मीद है, जिसमें शिवसेना (उबाठा), राकांपा (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now