देश की खबरें | महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा के लिए महाराष्ट्र सरकार ने निविदा जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने सिंधुदुर्ग जिले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद, वहां 60 फुट ऊंची एक नयी प्रतिमा के निर्माण के लिए एक निविदा जारी की है।अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 25 सितंबर महाराष्ट्र सरकार ने सिंधुदुर्ग जिले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद, वहां 60 फुट ऊंची एक नयी प्रतिमा के निर्माण के लिए एक निविदा जारी की है।अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नयी प्रतिमा का आकार पिछली प्रतिमा लगभग दोगुना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी और सरकार ने इस काम पूरा करने के लिए छह महीने की समय सीमा तय की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल चार दिसंबर (नौसेना दिवस) को सिंधुदुर्ग जिले की मालवण तहसील में स्थित राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था। यह प्रतिमा 26 अगस्त को तेज हवाओं के कारण गिर गई थी।

प्रतिमा के शिल्पकार जयदीप आप्टे को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रतिमा गिरने को लेकर सरकार की काफी आलोचना की गयी। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सिंधुदुर्ग में प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय बेतरतीब ढंग से लिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप यह काम सही ढंग नहीं हुआ।

महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर जंग लगने पर चिंता जताई थी और ढांचे के ढहने से ठीक छह दिन पहले नौसेना के एक अधिकारी को भेजे पत्र में स्थायी उपाय सुझाए थे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि प्रतिमा का डिजाइन और निर्माण भारतीय नौसेना ने किया था। उन्होंने दावा किया कि जब प्रतिमा गिरी, तब हवा की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि नई प्रतिमा के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नयी प्रतिमा की ऊंचाई 60 फुट होगी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘अब इसकी इंजीनियरिंग, स्थापना और रखरखाव सहित कुल लागत 20 करोड़ रुपये होगी। सरकार ने इस काम पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया है। प्रतिमा की ऊंचाई 60 फुट होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज