देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ पायलट दीपक साठे का अंतिम संस्कार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले हफ्ते केरल में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के पायलट-इन-कमांड, विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) दीपक साठे का मंगलवार को यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 अगस्त पिछले हफ्ते केरल में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के पायलट-इन-कमांड, विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) दीपक साठे का मंगलवार को यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

चांदीवली में उनके आवास से जब शवयात्रा शुरू हुई तब सड़कों पर शोकाकुल लोगों की कतार लगी थी। लोग ‘दीपक साठे, अमर रहें’’ के नारे लगा रहे थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में जय प्रकाश निषाद बीजेपी के उम्मीदवार होंगे : 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

साठे का अंतिम संस्कार उनके कुछ रिश्तेदारों की मौजूदगी में विखरोली के टैगोरनगर विद्युत श्मशान घाट में किया गया।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सीमित रखी गई थी।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi ने कहा- 72 घंटों में ही केस की पहचान कर लें, तो संक्रमण काफी हद तक धीमा हो जाता है.

साठे की अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर समेत अन्य ने उनके आवास पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इससे पहले सुबह में, महाराष्ट्र सरकार ने पायलट का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया और कहा था कि उनका जीवन युवा पायलटों को प्रेरित करेगा।

चालक दल के छह सदस्यों समेत 190 लोगों के साथ दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार की रात भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हवाई पट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए थे। उस हादसे में दोनों पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी।

साठे के पार्थिव शरीर को बांद्रा के भाभा अस्पताल लाने से पहले छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टर्मिनल 2 के एअर इंडिया के केंद्र पर रखा गया था।

मंगलवार की सुबह, उनका शव अस्पताल से चांदीवली स्थित उनके घर लाया गया।

आवासीय परिसर के निवासियों ने पायलट को श्रद्धांजलि दी। कुछ को उनकी बालकनियों से साठे को सलाम करते हुए भी देखा गया।

पायलट के पिता, कर्नल वसंत साठे (सेवानिवृत्त) और मां नीला (83) चांदीवली आवास पर मौजूद थीं। वे नागपुर में रहते हैं और सोमवार को मुंबई पहुंचे थे।

अमेरिका में रहने वाले, पायलट के बड़े बेटे शांतनु भी अंतिम संस्कार के लिए सोमवार को मुंबई पहुंचे। अंतिम संस्कार किए जाने के दौरान, उनके, उनकी मां और छोटे भाई धनंजय की आंखों में आंसू थे।

भारतीय वायुसेना की तरफ से उनके शव पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया। एअर इंडिया से पहले वह वायुसेना में परीक्षण पायलट थे।

शवयात्रा में पायलटों, चालक दल के सदस्यों और विमानन क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\