देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार बारिश से प्रभावित लोगों को जल्द मदद देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के जीवन में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उस्मानाबाद, 21 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के जीवन में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने मराठवाड़ा जिले के कुछ हिस्सों का दौरा किया, जिस दौरान यहां कटगांव में बाढ़ प्रभावित लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रभावित लोगों को दी जाने वाली राहत पर फैसला लेने के लिए राज्य मंत्रिमंडल बुधवार या बृहस्पतिवार को बैठक करेगा।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: राउडी-शीटर ​​सुरेंद्र बंटवाल खुद के घर में मृत पाए गए, कुछ फिल्मों में कर चुके हैं अभिनय : 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह केवल लोकप्रियता हासिल करने के लिए सहायता राशि से संबंधित आंकड़े घोषित नहीं करेंगे और कहा कि वह केवल वही बोलते हैं जो वह पूरा कर सकते हैं।

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट यात्रा के दौरान ठाकरे के साथ थे।

यह भी पढ़े | Modi Cabinet Bonus Announcement for 30 lakh Employees: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रकाश जावड़ेकर बोले-30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा 3,714 करोड़ रुपये का दिवाली बोनस.

पिछले सप्ताह, पुणे, औरंगाबाद और कोंकण क्षेत्रों में भारी बारिश और बाढ़ में कम से कम 48 लोगों की जान चली गई, जबकि लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसलों को नुकसान हुआ।

ठाकरे ने कहा, "कैबिनेट आज या कल बैठक करेगी। क्षेत्र निरीक्षण 80 से 90 फीसदी तक पूरा हो चुका है ... यह महा विकास अघाडी सरकार आपके जीवन में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

उन्होंने कहा, "मैं यहां लोकप्रियता के लिए धन के आंकड़े घोषित करने के लिए नहीं हूं। हम जो भी करेंगे, आपकी संतुष्टि और आपकी खुशी के लिए करेंगे।"

ठाकरे ने यह भी कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि राज्य में भारी वर्षा का खतरा कम हो गया है, जबकि अगले सात से आठ दिनों में बिजली गिर सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "इस साल की शुरुआत आपदाओं - कोरोना वायरस, विदर्भ में बाढ़ के साथ हुई है और अब राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश से हुई है।"

उन्होंने कहा, "मैं यहां हुई क्षति का गवाह हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार आपके साथ है। फसलों के नुकसान के साथ-साथ मिट्टी का कटाव भी हुआ है ... जल्द से जल्द मदद दी जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now