देश की खबरें | महाराष्ट्र : नासिक में ऑटोरिक्शा-ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफड़ तालुका के लासलगांव-विनचुर मार्ग पर एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नासिक (महाराष्ट्र), 26 सितंबर महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफड़ तालुका के लासलगांव-विनचुर मार्ग पर एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

लासलगांव थाने के अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार देर रात की है और दुर्घटना में मारे गए सभी लोग ऑटोरिक्शा पर सवार थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ऑटोरिक्शा में बैठ कर लोग विनचुर से लासलगांव जा रहे थे कि रास्ते में तेज गति ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में ऑटोरिक्शा चालक के अलावा चार लोग शामिल हैं जिनकी उम्र 40 से 65 साल के बीच है ।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान सुनील सोनवणे के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\