देश की खबरें | महाराष्ट्र: चंद्रपुर में नाबालिग से बदसलूकी करने के आरोप में एक कांस्टेबल सहित पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उससे बदसलूकी करने के आरोप में एक कांस्टेबल तथा चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चंद्रपुर (महाराष्ट्र), चार जुलाई महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उससे बदसलूकी करने के आरोप में एक कांस्टेबल तथा चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चंद्रपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह परदेशी ने रविवार को हुई घटना को गंभीरता से लिया और पुलिस की सी-60 इकाई से संबद्ध कांस्टेबल को सोमवार को निलंबित कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी और उसके दोस्त पार्टी के लिए यहां ममला गए थे। वापस लौटते समय उन्होंने ममला रोड पर एक नाबालिग लड़की और दो जोड़ों को बैठे देखा।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर जोड़ों को धमकाया और लड़की को जबरदस्ती अपने वाहन में बैठाया। इसके बाद उसे जाने दिया। उन्होंने लड़की से यह भी कहा कि अगर उसने उनके साथ जाने से इनकार किया तो वे उसके खिलाफ मामला दर्ज करा देंगे।

अधिकारी ने बताया कि लड़की की सहेली तुरंत रामनगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार शाम पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना) तथा धारा 363 (अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\