देश की खबरें | महाराष्ट्र: दो कारोबारियों की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में दो कारोबारियों की गोली मारकर हत्या करने, उनके शवों को जलाने और वर्धा नदी में फेंकने के आरोप में शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नागपुर, 28 जुलाई महाराष्ट्र के नागपुर में दो कारोबारियों की गोली मारकर हत्या करने, उनके शवों को जलाने और वर्धा नदी में फेंकने के आरोप में शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निराला जयप्रकाश सिंह (43) और अमरीश देवदत्त गोले (41) के 25 जुलाई को लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सीताबल्डी और सोनेगांव थानों के कर्मियों ने जांच शुरू की।

अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच तालेगांव इलाके के पास मिले अधजले शव पर केंद्रित हुई, जिसकी पहचान निराला के रूप में की गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य खुफिया सूचनाओं का इस्तेमाल करते हुए, पुलिस यह विवरण जुटाने में कामयाब रही कि दोनों कैसे लापता हो गए।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिसमें कथित मास्टरमाइंड ओंकार तलमले भी शामिल है, जिसने दोनों कारोबारियों को कर्ज चुकाने के लिए मनी एक्सचेंज के जाल में फंसाया था।’’

अधिकारी के अनुसार, तलमले ने दोनों कारोबारियों से कहा कि वे 1.50 करोड़ रुपये का भुगतान करके उसके पास मौजूद 2.80 करोड़ रुपये को काले धन में बदल सकते हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘1.50 करोड़ रुपये का भुगतान करके 2.80 करोड़ रुपये प्राप्त करने के इस प्रस्ताव के लालच में, दोनों कारोबारी पहुंचे और उन्हें नागपुर शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर कोंढाली के एक फार्म हाउस में ले जाया गया। निराला और गोले की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उनके शवों को पेट्रोल से जला दिया गया। इसके बाद आरोपियों के वाहनों से शवों को वर्धा नदी में फेंक दिया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल पुनज और तलमले, लकी तुर्कुले, हर्ष वर्मा, दानिश शिवपेठ के रूप में की है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\