देश की खबरें | महाराष्ट्र : पुणतांबा में आंदोलन कर रहे किसानों ने मुफ्त दूध बांटा, गन्ना जलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के पुणतांबा गांव में आंदोलन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए मुफ्त दूध बांटा और गन्ना जलाया।

औरंगाबाद(महाराष्ट्र), तीन जून महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के पुणतांबा गांव में आंदोलन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए मुफ्त दूध बांटा और गन्ना जलाया।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गांव के किसान राज्य सरकार के खिलाफ पिछले दो दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

सरपंच धनंजय धनवटे ने बताया कि महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादा भूसे शनिवार को पुणतांबा में किसानों से मुलाकात करेंगे।

धनवटे ने कहा, "आज आंदोलन के तीसरे दिन, हमने दुग्ध का वितरण किया और गन्ना जलाया। लगभग 300 किसान पुणतांबा में आंदोलन कर रहे हैं। शेतकारी संगठन सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े किसानों ने पुणतांबा में एकत्र होना शुरू कर दिया है।"

उन्होंने कहा कि भूसे ने आंदोलन कर रहे किसानों से फोन पर बात की और बताया कि वह शनिवार को उनसे मिलने आएंगे।

गौरतलब है कि किसानों ने दूध का मूल्य, गन्ना किसानों के लिए सहायता और मुफ्त बिजली सहित 16 मांगें रखी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार