Maharashtra Shocker: मुंबई से सटे ठाणे में दिल दहला देने वाली घटना, होटल में काम करने वाले कर्मचारी ने बुजुर्ग की निर्मम तरीके से की हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक होटल में वहां काम कर रहे एक कर्मचारी (वेटर) ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

ठाणे (महाराष्ट्र), 28 मई: महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक होटल में वहां काम कर रहे एक कर्मचारी (वेटर) ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना शनिवार को जंबली नाका इलाके में स्थित एक होटल में हुई जहां काराबाई रामभाई सुवा नामक व्यक्ति ने किराए पर कमरा लिया था. यह भी पढ़ें: Haryana: जींद में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि आरोपी होटल के कर्मचारी ने कथित तौर पर बुजुर्ग के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर मौके से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला, जिसके बाद होटल के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

अधिकारी ने बताया कि शव को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया और आरोपी वेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी वेटर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\