देश की खबरें | महाराष्ट्र: धस ने जिला परिषद की बैठक में अजित पवार के सामने मुंडे पर लगे आरोपों का मुद्दा उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक सुरेश धस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उनसे (धस से) धनंजय मुंडे के बीड के प्रभारी मंत्री रहते हुए 'फर्जी बलों' के जरिये धन निकासी के मामलें में लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा।

मुंबई, 30 जनवरी महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक सुरेश धस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उनसे (धस से) धनंजय मुंडे के बीड के प्रभारी मंत्री रहते हुए 'फर्जी बलों' के जरिये धन निकासी के मामलें में लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा।

धस ने बीड में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने जिला योजना एवं विकास परिषद की बैठक में मौजूदा संरक्षक मंत्री पवार के समक्ष यह मामला उठाया।

धस ने कहा, “पवार ने मुझे लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा है। मैंने बुधवार को ही उनके निजी सहायक को धन निकाले जाने के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध करा दिए। अब मैं पवार के निर्देशानुसार लिखित शिकायत दर्ज कराऊंगा।”

बीड जिले के आष्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक धस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि मुंडे जब जिले के संरक्षक मंत्री थे तब उनकी निगरानी में 73.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।

मुंडे, पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और सरकार में मंत्री हैं।

मुंडे, बीड की परली विधानसभा सीट से विधायक हैं।

धस ने दावा किया, “मैंने फर्जी बिलों का मुद्दा उठाया, जिसके बाद बीड में कम से कम 500 लोग ‘कोमा’ में चले गए।”

विधायक ने आरोप लगाया कि फर्जी बिलों के जरिए 73.36 करोड़ रुपये निकाले गए जबकि 37.70 करोड़ रुपये बिना किसी काम किए निकाले गए।

उन्होंने कहा, “संतोष देशमुख की हत्या और इंजीनियर संजय मुंडे के मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। मैं आने वाले दिनों में उन पर नजर बनाये रखूंगा।”

भाजपा विधायक के अनुसार, जिला परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं द्वारा नियमित अंतराल पर 30 दिसंबर 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच फर्जी बिलों के जरिए धनराशि निकाली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट