देश की खबरें | महाराष्ट्र : विलुप्ति की कगार पर पहुंच गई ‘डैम्ज़ल्फ्लाई’ की प्रजाति सतारा बांध के नजदीक मिली

सतारा, छह जुलाई महाराष्ट्र के तीन प्रकृति संरक्षणवादियों ने दावा किया है कि उन्होंने करीब-करीब विलुप्त हो गए डैम्ज़ल्फ्लाई की प्रजाति ‘लेस्टेस पैट्रिसिया’ को 100 साल के बाद दोबारा खोजा है।

इस उप प्रजाति के झुंड को ‘ लेस्टेस पैट्रिसिया ताम्रपट्टी’ नाम दिया गया है और इसकी खोज डॉ.श्रीराम भाकरे, सुनील भोइते और प्रतिमा पवार भोइते ने उमरोडी बांध इलाके में की है, जो सतारा जिले में उत्तरी पश्चिमी घाट की पहाड़ियों की तराई में स्थित है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र पुलिस पर टुटा कोरोना का कहर: 24 घंटे के भीतर 279 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल संख्या 5,454 हुई.

अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक कर्नाटक के कोडागू (कुर्ग) जिले में स्थित पश्चिमी घाट में 1922 में एकमात्र नर ‘लेस्टेस पेट्रिसिया’ को देखा गया था और इस समय उसके अवशेष को लंदन स्थित नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में सरंक्षित करके रखा गया है।

भोइते ने कहा, ‘‘ खोजी गई नयी प्रजाति समूह लंदन स्थित संग्राहलय में रखे गए नर ‘पेस्टेस पैट्रिसिया’ से मेल खाता है, लेकिन नयी प्रजाति और ‘लेस्टेस पैट्रिसिया’ की वर्णित जानकारी में कुछ स्थायी अंतर है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus: सीएम अरविंद केजरीवाल और डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ लंदन के संग्रहालय स्थित नमूने और नयी मिली प्रजाति की बनावट और विशेषताओं की तुलना करने से पता चला कि इनमें कुछ स्पष्ट अंतर है। इसलिए डैम्जल्फ्लाई परिवार की इस उप प्रजाति का नाम ‘ लेस्टेस पैट्रिसिया ताम्रपट्टी’ रखा गया है।’’

सतारा में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. भाकरे ने ताम्रपट्टी नाम रखने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि प्रजाति के पीठ पर तांबे की लालिमा ली हुई चारों ओर धारियां बनी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ संभव है कि यह नयी प्रजाति है और इसे खारिज नहीं किया जा सकता लेकिन इसकी पुष्टि तबतक नहीं हो सकती जबतक कोडागू इलाके में नया लेस्टेस पैट्रिसिया न मिले।’’

भाकरे ने कहा कि लगभग विलुप्त हो चुकी इस प्रजाति की खोज से संबंधित शोध पत्र बायोनोट्स जर्नल में हाल में प्रकाशित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)