खेल की खबरें | महाराष्ट्र ने पूरा किया पदकों का दोहरा शतक, मेहुली घोष ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में अपना दबदबा कायम रखते हुए मंगलवार को यहां अपने कुल पदकों की संख्या 200 के पार पहुंचाई।

पणजी, सात नवंबर महाराष्ट्र ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में अपना दबदबा कायम रखते हुए मंगलवार को यहां अपने कुल पदकों की संख्या 200 के पार पहुंचाई।

महाराष्ट्र के लिए 200वां पदक ट्रायथलॉन मिश्रित रिले में आया जब महिला व्यक्तिगत विजेता मानसी मोहिते ने अपनी टीम को 1:51.19 सेकंड के समय के साथ गत चैंपियन तमिलनाडु के पर जीत दिलायी।

यह मोहिते का इन खेलों में पांचवां स्वर्ण पदक है। उन्होंने मॉडर्न पेंटाथलॉन की बायथल स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीतने से पहले रविवार को व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में उनके साथी पार्थ मिराज ने अपना अभियान छह पदकों के साथ समाप्त किया, जिसमें चार स्वर्ण और एक रजत शामिल हैं।

महाराष्ट्र अब तक 70 स्वर्ण, 64 रजत और 69 कांस्य सहित 203 पदक जीत चुका है। गत चैंपियन सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) 55 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि हरियाणा 50 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

मेजबान गोवा 12 स्वर्ण, 12 रजत और 26 कांस्य सहित कुल 50 पदकों के साथ 12वें स्थान पर है।

पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष ने मांडेरेम निशानेबाजी रेंज में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 253.7 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की नैंसी मंढोत्रा (251.0) ने रजत जबकि पश्चिम बंगाल की स्वाति चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया।

कैनोइंग और कयाकिंग में मध्य प्रदेश ने स्लैलम में सभी चार स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।

कलारीपयट्टु प्रतियोगिता में केरल ने दिन के सभी स्वर्ण पदक जीते। केरल ने सबसे पुराने पारंपरिक मार्शल आर्ट फॉर्म में अपना दबदबा दिखाते हुए सभी 11 स्वर्ण पदक जीते।

महिला हॉकी में हरियाणा ने पंजाब को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका मुकाबला मध्य प्रदेश से होगा। मध्य प्रदेश ने एक अन्य सेमीफाइनल में झारखंड को पराजित किया।

पुरुषों के सेमीफाइनल में कर्नाटक ने महाराष्ट्र को 5-4 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया जहां उसका सामना हरियाणा से होगा। हरियाणा ने एकमात्र गोल से उत्तर प्रदेश को हराया।

इस बीच एसएससीबी के मुक्केबाजों ने पुरुष वर्ग के सात में से छह के फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी