देश की खबरें | महाराष्ट्र सांप्रदायिक तनाव : पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले दो दिनों में कोल्हापुर और अहमदनगर समेत तीन जिलों में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़के सांप्रदायिक तनाव के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 13 जून महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले दो दिनों में कोल्हापुर और अहमदनगर समेत तीन जिलों में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़के सांप्रदायिक तनाव के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कोल्हापुर के 29 वर्षीय एक व्यक्ति के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर 'भारत का राजा' कैप्शन के साथ टीपू सुल्तान की तस्वीर का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया था।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह, 18 वीं सदी के मैसुरू के शासक टीपू सुल्तान और मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर किये गये कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के कारण कोल्हापुर और अहमदनगर जिलों में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गई थी और कई जगहों पर हिंसा हुई थी।

अधिकारी ने बताया, "पुलिस ने कोल्हापुर, अहमदनगर और नासिक जिलों में पिछले दो दिनों में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनमें से एक को कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया।"

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जिन छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उसमें अहमदनगर जिले का 22 वर्षीय एक युवक भी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि मालेगांव में दो समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण किया गया कृत्य) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पिछले सप्ताह सांप्रदायिक तनाव के बाद पुलिस ने उन इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। वहीं, कोल्हापुर में 31 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। घटना के सिलसिले में पुलिस ने कोल्हापुर में चार मामले दर्ज किये थे तथा 41 लोगों को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड