देश की खबरें | महाराष्ट्र: 18 मरीजों की मौत की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने ठाणे के अस्पताल का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे के कलवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में शनिवार और रविवार को 24 घंटे की अवधि में 18 मरीजों की मौत हो गई थी।

ठाणे, 14 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे के कलवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में शनिवार और रविवार को 24 घंटे की अवधि में 18 मरीजों की मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि मौतें दर्दनाक हैं और सभी दलों को इस मुद्दे पर राजनीति करने से बचना चाहिए।

ठाणे के निगम आयुक्त अभिजीत बांगर और जिला कलेक्टर अशोक शिंगारे के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री शिंदे ने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अस्पताल की बिस्तर क्षमता 366 थी और इसमें जल्द ही 100 और बिस्तर बढ़ाए जाएंगे। कलवा अस्पताल की बिस्तर क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। मौतों की जांच के लिए गठित एक समिति 25 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘18 लोगों की मौत के बावजूद सोमवार को 91 मरीजों को भर्ती किया गया और 22 ऑपरेशन किए गए। ओपीडी में 2,500 लोग आए। यह इस अस्पताल में लोगों के विश्वास को दर्शाता है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दल अस्पताल के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं और लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 71 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें