देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने ठाणे में 1000 बिस्तर वाले कोविड-19 के एक अस्पताल का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ठाणे में 1000 बिस्तर वाले एक कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन कर उसे स्थानीय नगर निकाय को सुपुर्द किया।

जियो

ठाणे, 17 जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ठाणे में 1000 बिस्तर वाले एक कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन कर उसे स्थानीय नगर निकाय को सुपुर्द किया।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि कोविड-19 के मामलों और संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाने में तेजी लाने की जरूरत है और यह ठाणे और मुम्बई के नगर निकाय प्रमुख की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े | International Yoga Day 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को सुबह 6.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश को करेंगे संबोधित.

उन्होंने कहा कि इन कदमों से धारावी और मालेगांव जैसे संक्रमण के ‘हाटस्पॉट’ में वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिले है और राज्य के अन्य हिस्सों में भी इन उपायों का अपनाया जा सकता है।

ठाकरे ने कहा कि पिछले दो महीने में कम से कम 100 जांच केन्द्रों की स्थापना की गई और लाखों बिस्तरों (बेड) की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़े | बिहार: शहीद कुंदन के पिता ने कहा- मेरे दोनों पोते भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करेंगे : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने ठाणे में 1000 बेड के कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करते हुए कहा कि अस्थायी तौर पर इस केन्द्र की स्थापना की गई है लेकिन सभी चिकित्सीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक उपकरण यहां मौजूद हैं।

ठाकरे ने मुम्बई के निकटवर्ती बांद्रा-कुर्ला परिसर में कोविड-19 अस्पताल में की गई विशेष आईसीयू बेड व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्र में बेड की संख्या को बढ़ाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी