देश की खबरें | महाराष्ट्र: कांग्रेस सदस्य पर हमला करने के आरोप में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना जिले में पुलिस ने कांग्रेस के एक सदस्य पर कथित रूप से हमला करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जालना (महाराष्ट्र), 28 अगस्त महाराष्ट्र के जालना जिले में पुलिस ने कांग्रेस के एक सदस्य पर कथित रूप से हमला करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वे भाई हैं। कांग्रेस सदस्य ने उन पर अवैध खनन में संलिप्त होने का आरोप लगाया था।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को जाफराबाद तहसील कार्यालय में हुई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपियों के इस कृत्य की व्यापक निंदा हो रही है।

पुलिस ने बताया कि जाफराबाद तहसील के बोरगांव निवासी प्रमोद फदात (33) ने मौजे खासगांव के सागर लोखंडे और उसके भाई चेतन की कथित अवैध खनन गतिविधियों के बारे में जिला प्राधिकारियों से शिकायत की थी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को फदात इस मामले के संबंध में तहसील कार्यालय गया था, जहां उसकी लोखंडे भाइयों के साथ बहस हुई और उनमें लड़ाई शुरू हो गई।

उसने बताया कि लोखंडे भाइयों ने फदात पर हमला किया और उसे घसीटा। पुलिस ने बताया कि नायब तहसीलदार और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए। कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और फदात को बचाया।

बाद में, जाफराबाद पुलिस थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी जालना जिला परिषद के पूर्व सदस्य संतोष लोखंडे के बेटे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी