देश की खबरें | महाराष्ट्र : महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 22 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि महिला ने नवंबर 2018 में आरोपी व्यक्ति से शादी की और ससुराल वालों के साथ वागले एस्टेट इलाके में रहने लगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “शादी के तुरंत बाद उसे पता चला कि उसके पति को शराब की लत है। वह शराब पीकर घर आता और उससे पैसे मांगता था। यदि वह पैसे देने से इनकार करती थी, तब वह उसे पीटता था। उसकी सास ने भी इसके लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराया। उसकी जेठानी और परिवार के अन्य सदस्य भी उसे लगातार परेशान करते थे।”

उन्होंने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान गणेश धोंडीराम कांबले, लक्ष्मीबाई धोंडीराम कांबले, ज्योति गायकवाड़, स्वाति रुके और प्रीति मोरे के रूप में हुई। सभी आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए (किसी महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना) और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट