देश की खबरें | महाराष्ट्र : अतिक्रमण हटाने गई टीम से धक्का-मुक्की, पांच ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान सरकारी कर्मचारियों से धक्का-मुक्की करने और उनके काम में बाधा डालने के आरोप में पांच ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 31 जुलाई नवी मुंबई में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान सरकारी कर्मचारियों से धक्का-मुक्की करने और उनके काम में बाधा डालने के आरोप में पांच ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना 28 जुलाई को हुई जब नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) के अतिक्रमण विरोधी विभाग के अधिकारी और पुलिस रबाले इलाके में एक कथित अतिक्रमण हटाने के लिए एक मैदान पर पहुंचे।

रबाले पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि थाने के सामने स्थित इस मैदान पर कथित तौर पर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के एक समूह ने कब्जा कर रखा था।

उन्होंने कहा ‘‘अतिक्रमण किये गये भूखंड पर 10 से 12 लोग मौजूद थे। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वे लोग उनसे बहस करने लगे, गाली-गलौज की गई, कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया और नगर निगम व पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उनसे भिड़ने की भी कोशिश की, भड़काऊ इशारे किए और यातायात बाधित किया। उनके अनुसार, यह सब उन्हें अपने कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए किया गया।

अधिकारी ने बताया कि उनमें से पांच को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और पुलिस थाने लाया गया, जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

उन्होंने बताया कि पांचों ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और मुंबई पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड