देश की खबरें | महाराष्ट्र: ओबीसी के ‘अपमान’ को लेकर राहुल के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को यहां अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का ‘अपमान’ करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और माफी की मांग की।

मुंबई/पुणे, 25 मार्च भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को यहां अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का ‘अपमान’ करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और माफी की मांग की।

दूसरी ओर, मानहानि मामले में गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने और फिर उन्हें लोकसभा सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने पुणे में विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दादर व लालबाग जैसी जगहों पर तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिन पर कांग्रेस नेता को ओबीसी का अपमान करने के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया।

सूरत की एक अदालत द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गांधी को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दे दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी समुदाय से आते हैं।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने कहा, “ओबीसी का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी को ओबीसी से माफी मांगनी चाहिए।”

मंगल प्रभात लोढ़ा सहित राज्य के भाजपा नेता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

गांधी को मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने और फिर उन्हें लोकसभा सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने पुणे में विरोध प्रदर्शन किया।

एमजी रोड के पास हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।

पुणे शहर के कांग्रेस प्रमुख अरविंद शिंदे ने कहा कि गांधी को अयोग्य ठहराने का कदम केंद्र सरकार के इशारे पर उठाया गया था क्योंकि गांधी जनता की आवाज उठा रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\