देश की खबरें | महाराष्ट्र: औरंगाबाद के व्यापारियों ने कोविड-19 के प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाए नए प्रतिबंधों के खिलाफ औरंगाबाद के व्यापारियों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), आठ अप्रैल कोविड-19 से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाए नए प्रतिबंधों के खिलाफ औरंगाबाद के व्यापारियों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

सरकारी आदेश ‘ब्रेक दी चेन’ के तहत गैर-आवश्यक श्रेणी में आने वाली सभी दुकानें 30 अप्रैल तक बंद रहेगी।

‘महाराष्ट्र नाभिक महामंडल’ ने बुधवार को इस आदेश पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सैलून’ की दुकानों के मालिक यहां शनिवार को सरकार के पुतले जलाएंगे और 22 अप्रैल को ‘मुंडन आंदोलन’ के तहत अपने सिर मुंडवाएंगे।

संगठन ने बताया कि वे 14 अप्रैल को दुकानों के बाहर ‘घंटानाद’ प्रदर्शन भी करेंगे।

औरंगाबाद जिला व्यपारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की थी और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें लिखा था कि उन्हें या तो अपनी दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए या ‘‘आत्मदाह की अनुमति’’ दे दें।

व्यापार संघ के अनुसार, जिले में करीब 40 हजार व्यापारी और उनके करीब दो लाख कर्मचारी हैं।

उन्होंने अपनी आजीविका के लिए सरकार से पैकेज की मांग भी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू