देश की खबरें | महाराष्ट्र: व्यक्ति ने अपने सौतेले बेटे की हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक व्यक्ति ने नौ वर्षीय अपने बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को एक बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अकोला, तीन जुलाई महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक व्यक्ति ने नौ वर्षीय अपने बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को एक बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के किए गए अपराध के कुछ घंटों बाद शव बरामद किया गया और आरोपी आकाश कन्हेरकर (38) तथा उसके दोस्त गौरव गाइगोले (36) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दर्शन पलास्कर अपनी मां और सौतेले पिता कन्हेरकर के साथ रहता था। उसकी मां ने बुधवार को पुलिस से संपर्क किया और सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनमोल मित्तल ने बताया, ‘‘पुलिस ने जांच शुरू की और इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में उन्होंने दर्शन को उसके सौतेले पिता के साथ घूमते हुए देखा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।’’

एसडीपीओ के अनुसार, कन्हेरकर ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर दर्शन को जंगल में ले गया, जहां उसका गला घोंट दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने अंजनगांव तालुका के चिचोना गांव के पास वन क्षेत्र से शव बरामद कर लिया जो एक बोरे में बंद करके फेंका गया था।

मित्तल ने बताया कि 12 घंटे के इस तलाशी अभियान में 60 पुलिसकर्मी और सात अधिकारी शामिल थे। अपराध किस वजह से किया ये जानने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू