देश की खबरें | महाराष्ट्र : उत्पीड़न के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या, स्वयंभू बाबा गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना जिले में एक स्वयंभू बाबा द्वारा परेशान किए जाने के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जालना (महाराष्ट्र), छह मार्च महाराष्ट्र के जालना जिले में एक स्वयंभू बाबा द्वारा परेशान किए जाने के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस निरीक्षक किरण बिडवे ने बताया कि यह घटना सोमवार को भोकरदन तहसील के वलसा वडाला गांव में हुई और इसके बाद 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित अपनी पत्नी के साथ बुलढाणा जिले के धामनगांव स्थित एक मंदिर गया था, जहां वे आरोपी के संपर्क में आए।

मुलाकात के बाद आरोपी ने दंपति को कथित तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया और बार-बार उन्हें फोन करके अनुचित मांगें करने लगा।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने दावा किया कि दंपति की बेटी असल में उसकी है और आरोपी ने दंपति से बेटी को उसे सौंपने की मांग की।

उन्होंने बताया कि जब दंपति ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने पीड़ित को धमकी भरे पत्र लिखने शुरू कर दिए और उसकी पत्नी को भी परेशान करने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि लगातार उत्पीड़न से परेशान व्यक्ति ने पेड़ में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुलढाणा के गुम्मी गांव से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस